Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : डूडी पेट्रोल पंप के पास दो गुट भिड़े, फायरिंग भी,...

बीकानेर : डूडी पेट्रोल पंप के पास दो गुट भिड़े, फायरिंग भी, पुलिस कर रही पड़ताल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत डूडी पेट्रोल पंप के पास आज शाम दो गुट आमनेसामने हो गए। इस दौरान दोनों गुट कैम्‍पर वाहनों पर सवार बताए जा रहे है। दोनों में सवार बदमाशों ने अपनी गा‍िड़यां भिड़ाई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दशहत फैल गई। पेट्रोल पंप पर खड़े लोग और स्‍टाफ भी घबरा गया। नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आपसी विवाद के चलते दो पक्ष के लोगों में झगड़ा हुआ है। मौके पर फायरिंग होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इसकी पड़ताल की जा रही है। इधर, प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायर हुए है। घटना पंप के कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना से पेट्रोल पंप का कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों में आपसी बात को लेकर ही विवाद है। आरोपियों की धरपकड की जा रही है।

पूर्व मंत्री भाटी ने एक बार फिर चढ़ाई बांहें, अबकी बार दी धरने के अलावा भूख हड़ताल की चेतावनी…

तलवारबाजी-फायरिंग के मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, दुकान को किया…

राजस्‍थान : 8 दिन में 8 गुना बढ़ गए कोरोना के एक्टिव केस, सबसे ज्‍यादा जयपुर में, बीकानेर में…

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!