








बीकानेर Abhayindia.com भाजपा देहात 20 दिसंबर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय तक राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली के माध्यमय से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बीकानेर देहात की सभी 5 विधानसभाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई है। भाजपा देहात के अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आक्रोश रैली के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
जन आक्रोश रैली में सांसद, पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, नगरपालिका चेयरमैन, पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष सहित जिले की सभी पांच विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों के लिए प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पार्षद और आमजन से संपर्क कर व्यूह रचना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।





