








बीकानेर Abhayindia.com सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने के खिलाफ बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल गुरुवार से प्रस्तावित है। इसको लेकर विभिन्न श्रमिक संगठन तैयारी में जुटे है। बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) की एक बैठक बुधवार को हुई।
इस दौरान पदाधिकारियों ने बैंकों की हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय किया गया। प्रदेश सैक्रेटी जनरल रमेश व्यास ने कहा कि हड़ताल के दोनों दिन इंटक पूर्ण रूप से शामिल होगी। साथ ही रैली का समर्थन करेगी। बैठक में शिव नारायण पुरोहित, अशोक पुरोहित, महेन्द्र देवड़ा, गिरधर सोलंकी, सुनील गिरी, संजय देवड़ा, मुश्ताक, शिव आदि ने विचार रखें। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी बैंक हड़ताल समर्थन किया है। एटक के जिलाध्यक्ष प्रसन्न कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। इस दौरान अब्दुल रहमान, अविनाश व्यास आदि ने विचार रखें।





