Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingमंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम गहलोत ने मंत्रियों से लिया जिलों के...

मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम गहलोत ने मंत्रियों से लिया जिलों के दौरों का फीडबैक, रैली और वैरिएंट को लेकर भी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की रोकथाम और कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियों का फीडबैक लेने के लिए आज अपने निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक ली। इसमें कैबिनेट और राज्य मंत्री शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद पहली बार अपनेअपने प्रभार वाले जिलों का तीन दिवसीय दौरा कर जयपुर लौटे प्रभारी मंत्रियों से जिलों में रैली की तैयारियों का फीडबैक लिया।

बैठक में 17 दिसंबर को सरकार के 3 साल के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर होने वाले प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर भी मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मंत्रियों को देने वाले हैं, इसे लेकर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों और स्कूली बच्चों के संक्रमित मिलने को लेकर भी सभी मंत्रियों से सुझाव लिए कि स्कूली बच्चों को शत प्रतिशत संख्या के साथ स्कूल भेजा जाए या नहीं या फिर केवल ऑनलाइन क्लासेज ही रखी जाए।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!