Monday, April 21, 2025
Hometrendingबीकानेर : उप चुनाव हारे है, विधानसभा फिर से जीतेंगे, बोले चतुर्वेदी...

बीकानेर : उप चुनाव हारे है, विधानसभा फिर से जीतेंगे, बोले चतुर्वेदी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सोमवार को बीकानेर में कहा कि आज प्रदेश का युवा अपने का ठगा सा महसूस कर रही है। पत्रकारों से बातचीत में चतुर्वेदी ने माना की विधानसभा के जो हाल ही में उपचुनाव प्रदेश में हुए है, उनके उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके लिए कुछ स्थानीय मुद्दे थे, तो कुछ सत्ताधारी पार्टी ने अपने पॉवर का इस्तेमाल किया। लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार का प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर रह गया है।

महिला उत्पीडऩ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के नाते यह कर्तव्य बनता है कि जनता की आवाज को उठाए, सरकार की गलतियों को उजागर करें। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप ङ्क्षसह, देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई, सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर रांका, भगवानसिंह मेड़तिया, विजय आचार्य सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular