Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा जरूरी, भाटी ने सिखाए गुर...

बीकानेर : सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा जरूरी, भाटी ने सिखाए गुर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com युवाओं को शस्त्र और शास्त्र का बोध कराने के उद्देश्य से बीदासर हाउस में सर्व समाज के बच्चोंं को आत्मरक्षा के गुरु सिखाए जा रहे हैं। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने इसके लिए एक पहल की है। रविवार को बीदासर हाउस में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षकों ने बच्चों को जूड़ो-कराते के गुरु सिखाएं। भाटी ने सर्व समाज लोगों को एक मंच पर लाकर उनके बच्चों को इस विधा जोडऩे का प्रयास किया है। जूड़ो-कराते की कला में निपूर्ण प्रशिक्षक यहां पर दो दर्जन बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं।

इस मौके पर देवी सिंह भाटी ने कहा कि भारत की रक्षा का जिम्मा यहां के युवाओं पर है, आने वाली पीढ़ी भी इस देश को संभाल सकती है। युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होना इसके लिए जरूरी है। इसके लिए शारीरिक और धर्म शिक्षा की महत्ती जरूरत है। धार्मिक और शारीरिक संभल ही इंसान को आगे बढऩे पर मदद करता है। खुद की रक्षा के लिए इस कला का ज्ञान जरूरी है। साथ ही शास्त्रों का बोध भी होना चाहिए। इसी उद्देश्य इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि भाटी के सान्निध्य में बीदासर हाउस में गीता पाठ सहित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!