Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : डेंगू के खिलाफ दूसरे चरण का जागरुकता अभियान शुरू, वार्ड...

बीकानेर : डेंगू के खिलाफ दूसरे चरण का जागरुकता अभियान शुरू, वार्ड स्तरीय टीमें पहुंची डोर-टू-डोर…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com डेंगू मुक्त बीकाणा अभियान के तहत वार्ड स्तरीय टीमों ने गुरुवार को दूसरे चरण का डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान शुरू किया। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार गठित यह टीमें 26 अक्टूबर तक अपने-अपने क्षेत्र में रहकर आमजन को डेंगू से बचाव के प्रति जागरुक करेंगी और एंटी लार्वल गतिविधियों के बारे में बताएंगी। टीमों में संबंधित स्कूल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग विद्यार्थी, बीएलओ और नगर निगम एवं स्काउट गाइड के प्रतिनिधि शामिल रहे। गुरुवार को रानी बाजार गुरुद्वारा स्कूल, महारानी स्कूल, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित राजकीय विद्यालय क्षेत्र में सघन गतिविधियों का आयोजन हुआ। इन क्षेत्रों के घर-घर में संपर्क करते हुए स्थानीय नागरिकों को घरों और आसपास के क्षेत्र में पानी के ठहराव को खत्म करने, पेयजल स्त्रोतों में कच्चा तेल एवं नालियों में काला तेल डालने के लिए जागरुक किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रकाशित पेम्पलेट्स वितरित किए गए और दीवारों पर पोस्टर लगाए गए।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने भी घर-घर संपर्क किया गया। जागरुकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार पूर्व में 16 और 17 अक्टूबर को घर-घर संपर्क की सघन गतिविधियां हुई। इसके बाद अब 21 से 26 अक्टूबर तक दूसरे चरण का अभियान संचालित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!