Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक निकालेगी पैदल मार्च, रोकने पर देंगे गिरफ्तारी

राजस्‍थान कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक निकालेगी पैदल मार्च, रोकने पर देंगे गिरफ्तारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  उत्‍तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों की मौत के मामले में  अब राजस्थान कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च रवाना होगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि किसानों के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले, इसके लिए राजस्थान कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालेगी। वहीं पैदल मार्च के दौरान अगर यूपी पुलिस की ओर से रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं अपनी गिरफ्तारी देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का काफिला गुरुवार सुबह 7:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना होगा जो भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर तक जाएगा। उसके बाद ऊंचा नगला बॉर्डर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता यूपी के लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च करेंगे।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा : दो जगह दबिश, तीन जनों को दबोचा

पंजाब के सीएम चन्‍नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…

सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…

राजस्‍थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्‍य मुद्दों पर भी…

राजस्‍थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…

राजस्‍थान : केन्‍द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…

राजस्‍थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!