Monday, April 21, 2025
Hometrendingबीकानेर : सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती,...

बीकानेर : सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती, एकता की शपथ ली, हुए कई कार्यक्रम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम हुए। राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफे्रंस के माध्यम से आयोजित राजीव इनोवेशन मिशन (राजीव 2021) के तहत ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी आईटी सेंटर से जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. उदयभान, उपनिदेशक कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक (डीओआईटी) सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसमें जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र और ईमित्र प्लस से ग्राम पंचायत पर आमजन ने भागीदारी निभाई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने जिला परिषद में शपथ दिलाई। वहीं विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में भी कार्मिकों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली।

यहां भी ली शपथ…


पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. धोजक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई द्य धोजक ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक निभाई भागीदारी।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular