Hometrendingकोलकाता : पर्यावरण संरक्षण की पहल, श्री हनुमान परिषद ने बांटे तीन...

कोलकाता : पर्यावरण संरक्षण की पहल, श्री हनुमान परिषद ने बांटे तीन हजार पौधें…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

हुगली.कोलकाताAbhayindia.com पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि पेड़-पौधों की सार-संभाल हो। इससे में सबसे अहम है पौधरोपण करना। इसी उद्देश्य से को लेकर श्री हनुमान परिषद ने तारकेश्वर धर्मशाला परिसर में तीन हजार पौधों का वितरण किया। इस मौके पर गंगा मिशन के सचिव प्रह्लादराय गोयनका ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ और आत्याधिक प्रदूषण के चलते जीव जगत का अस्तित्व खतरे में हैं।

निरंतर फैल रही नई-नई व्याधियों के मूल में, मानव की वो भयानक भूलें हैं जिसे सभ्यता के विस्तार के नाम पर वर्षों से दुहराया जाता रहा है। गोयनका ने कहा कि मानव सभ्यता का कल्याण इसी में है जब प्रकृति को उसका खोया सौंदर्य फिर से लौटाया जाया और यह तभी संभव है जब नदियों और वनों को हम सभी संयुक्त प्रयास करते हुए गंदगी से मुक्त करें तथा प्रकृति के संवर्धन व संरक्षण के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करें, इस अवसर पर तारकेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन सामंत ने कहा कि श्री हनुमान परिषद धर्मशाला सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। प्रकृति के सौंदर्यीकरण के लिए उनका यह प्रयास सराहनीय है।

परिषद के महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि श्री हनुमान परिषद शताब्दी वर्ष मना रहा है, इसलिए सामाजिक कार्यों के साथ नदी व प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े कार्यों को भी संस्था ने मुख्य रूप से अपनी गतिविधियों में शामिल किया है समारोह में कोलकाता और तारकेश्वर अंचल से गणमान्य लोग शामिल हुए।

कोरोना : बीकानेर में सोमवार को सुबह की रिपोर्ट में रही राहत.

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना को लेकर सोमवार को सुबह राहत रही। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार आज सुबह रिपोर्ट में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। हलांकि जिले में अभी भी रविवार तक आठ केस एक्टिव थे। ऐसे में सावधानी बनाए रखनी जरूरी है। सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना में उदासीनता नहीं बरते।

क्राइम : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के फर्जी कर्मचारियों को दबोचा, भरतपुर पुलिस की कार्रवाई, जिम संचालक से मांगा था कमीशन…

भरतपुर Abhayindia.com भतरपुर की नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भ्रष्टाचार ब्यूरो जयपुर के कर्मचारी बनकर घूम रहे थे। तीनो युवको ने एक जिम सचालक से 20 प्रतिशत कमीशन मंगा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो, मौके पहुंचकर उन्हें धर दबोचा। इन फर्जी कार्मिकों के कब्जे से पुलिस ने एक बोलेरो, दो फर्जी नम्बर आरजे 14 यूसी 5059 की प्लेट, हथकडी, पुलिस लॉगो, लाल-नीले स्टीकर एवं बोलेरो की पिछली सीट के अन्दर 1 कट्टा मय 3 जिन्दा कारतूस जप्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्वा नगर निवासी हिमालय पुत्र तुलसीराम वैश्य ने पुलिस को यह सूचना दी थी कि बोलेरों सवार तीन युवक अपने को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर कार्यालय का कर्मचारी बता कर पैसों की मांग कर रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जमशेद पुत्र आसु खां, फारुख पुत्र हाकमदीन मेव निवासी खोहरा थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर व शाहरुख उर्फ खुट्या पुत्र बशीर खां मेव निवासी सोराई थाना लक्षमणगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular