Hometrendingट्विटर ने इसलिए कर दिया कांग्रेस के राहुल व्यास का अकाउंट लॉक...

ट्विटर ने इसलिए कर दिया कांग्रेस के राहुल व्यास का अकाउंट लॉक…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के युवा कांग्रेस नेता राहुल व्यास का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट ट्विटर द्वारा लॉक कर दिया है। व्यास के आफिस द्वारा अधिकारिक ट्विट कर ये जानकारी दी गई है कि आज सुबह लगभग 10 बजे के आसपास ट्विटर द्वारा राहुल व्यास का अकाउंट कर दिया गया। वर्तमान में राहुल व्यास राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग के प्रदेश सह समन्‍वयक एवं जोधपुर के प्रभारी है। ऐसे में व्यास कि व्यक्तिगत टीम भी कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रचार प्रसार में भी लगी रहती है। हालांकि, कल ट्विटर द्वारा कांग्रेस के राहुल गांधी का भी अधिकारिक अकाउंट भी लॉक और सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद युवा कांग्रेस ने भी राहुल के नाम के अभियान चला कर ट्विटर को चेताया था। जिसमें राहुल व्यास ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभायी थी, जिसके फलस्वरूप ही ट्विटर ने राहुल व्यास ने अधिकारिक अकाउंट लॉक कर दिया।

सचिन पायलट की भाजपा में होगी एंट्री! भाजपा के नेता का बड़ा बयान

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.पी. अब्दुल्ला कुट्टी ने सचिन पायलट की भाजपा में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। जयपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए कुट्टी ने कहा कि मुझे भरासा है कि सचिन जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। वो एक अच्छे नेता हैं। कुट्टी ने कहा कि यूपी में जितिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा। अब उम्मीद है कि सचिन पायलट भी जल्दी कांग्रेस छोड़ देंगे। कार्यक्रम से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कुट्टी ने फिर अपनी बात को दोहराया और कहा- मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे। उन्‍होंने कहा कि कहा कि हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक है और भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। यह झूठ है कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है। सरसंघचालक ने बिल्कुल साफ कहा है कि मुस्लिम और हिंदू एक है। दोनों का डीएनए भी एक है। ये प्रोपेगेंडा फैलाया जाता है कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ है। लेकिन, ऐसा नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

बीकानेर : पूर्व मंत्री भाटी का गजनेर थाना घेराव कार्यक्रम स्थगित, एएसआई को नोटिस

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस मनमानी को रोकने के लिए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में सोमवार को गजनेर थाने का घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री भाटी की सक्रियता के बाद मामले की गम्भीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संज्ञान लिया और पूर्वमंत्री देवीसिंह भाटी की मांग मानते हुए एएसआई के खिलाफ 17 सीसीए का नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। लिखित सहमति के बाद पूर्व मंत्री भाटी ने प्रस्तावित गजनेर थाने का घेराव स्थगित करने की घोषणा की। अंशुमान सिंह भाटी ने घेराव स्थगित की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्यवाही करने पर 9 अगस्त को सुबह 10 बजे पुलिस थाना गजनेर का घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

आस्था : हरियाली अमावस्या पर दान-पुण्य, कालीमाता मंदिर परिसर में लगाए पीपल के 108 पौधे…

बीकानेर Abhayindia.com हरियाली अमावस्या पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव पूजा, अभिषेक, पौधरोपण किया। मंदिरों में हरियाल शृंगार हुआ। आस्थावान लोगों ने पीपल, बड़, खेजजी वृृक्ष का पूजन और दानपुण्य किया। गायों को हराचारा, गुड़ खिलाया गया। सार्वजनिक स्थलों व गोचरभूमि परिसर में स्थापित गायों की खेळियों में व वृृक्षों में पानी और पक्षियों के लिए चुग्गा डलवाया, कुत्तों को रोटी व हलुआ खिलाया गया। गरीबों,असहायों को भी अन्न, वस्त्र व भोजन का दान दिया गया।

सुुजानदेसर के कालीमाता मंदिर परिसर में समाजसेवी रामदेव अग्रवाल के नेतृृत्व में श्री महाकालीमाता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने 101 पीपल के करीब 5 फीट ऊंचे पेड़ों का रोपण किया। इस मौके पर रामदेव अग्रवाल, सरला, मधुसूदन, संगीता, राधे व कृृष्ण, ऋतिका, उमेश, गौरव, मंदिर ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण, जगदीश कच्छावा, गणपत गहलोत, राधेश्याम गहलोत, राजेन्द्र कच्छावा, हरि किशन कुलरिया, सुआ लाल जाट, छोटूझा और राजा,रवि,तेजस और दिव्यांश सोनी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पीपल के पौधों का पूजन करवाकर उसका रोपण करवाया।

हुआ सहस्त्रघट अभिषेक…

कालीमाता मंदिर परिसर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं की टीम ने सहस्त्रघट अभिषेक रुद्री पाठ के साथ किया गया। मंदिर के ट्रस्टी गणपत गहलोत ने बताया महाकाली के मंदिर में सवा ग्यारह फीट की प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा काला-गोरा भैरव, नौ दुर्गा, शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित है।

यहां हुआ हरियाला शृंगार…


नत्थूसर गेट बाहर जिया भवन परिसर में स्थित सरस्वती माता मंदिर में रविवार को हरियाला शृंगार किया गया। भगवानदास, उदय व्यास, राकेश सहित श्रद्धालुओं ने आरती में भागीदारी निभाई। वहीं गोपेश्वर बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर में भी विशेष शृंगार पूजन किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular