Hometrendingकोलकाता : रक्त की एक बूंद बचा सकती है जीवन, शिविर में...

कोलकाता : रक्त की एक बूंद बचा सकती है जीवन, शिविर में 61 लोगों ने किया रक्तदान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता Abhayindia.com इंडियन फॉर्म फॉर ह्यूमन वेलफेयर कोलकाता व श्री श्याम परिवार (हावड़ा) सुखी संसार के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्त संग्रह का का कार्य भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड की टीम व लांयस क्लब ने संयुक्त रूप से मिलकर किया गया। शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान किया। अतिथि के रूप में शामिल हुए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इस तरह का कार्यक्रम राष्ट्र प्रेम के साथ सेना के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाता है। भाजपा नेता उमेश राय, समाजसेवी मानव जायसवाल, लग्नदेव सिंह, राजकुमार व्यास (काकू), नारायण व्यास ने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा रक्तदान से बड़ा कोई और दान नहीं है।

लगाए 200 पौधे…

इंडियन फॉर्म फॉर वेलफेयर, कोलकाता के अध्यक्ष रमेश बिहानी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से 200 तुलसी व अन्य पौधें-गमलों सहित लोगों में वितरित किए गए। इसके अलावा जरूरतमंदों में 200 स्टील के टिफिन भी वितरित किए गए। वरिष्ठ संरक्षक राजू काबरा ने बताया संस्था के एक और सेवा प्रकल्प के रुप में रोटी ऑन व्हील के माध्यम से पिछले 20 दिनों से तकरीबन 300 लोगों के लिए रोटी-सब्जी व मिठाई की व्यवस्था लगातार की जा रही है। सचिव अरविंद करनानी ने बताया कि रक्त दान को उत्सव के रूप में तब्दील करने के उद्देश्य से मेहंदी सज्जा के साथ टैटू उकेरने वाले कलाकारों को विशेष रुप से बुलाया है। कार्यक्रम की स्मृति चिरस्थायी रखने के लिए चावल के दाने पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के नाम लिखकर उपहार के रुप में भी दिए है।

श्री श्याम परिवार के किशन शर्मा के अलावा श्रीकांत शर्मा, आलोक जैन, मनीष अग्रवाल, दीपक लाहोटी, प्रदीप बैद ,मनोहर मूंधड़ा,मनोज सोमानी, दिनेश कलानी, गौरव काबरा, दिनेश बिहानी ने भागीदारी निभाई

रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ, कोलकाता…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular