Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : बजरंग लाल को मिली थर्ड ऑफिसर रैंक, राष्ट्रीय कैडेट कोर...

बीकानेर : बजरंग लाल को मिली थर्ड ऑफिसर रैंक, राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय ने जारी किए आदेश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  शहीद मेजर जनरल जेम्स थॉमस स्कूल में ऑफिसर कैडेट बजरंग लाल जाट को थर्ड ऑफिसर रैंक दी गई है। यह रैंक राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय नई दिल्ली की ओर से प्रदान की गई।

एनसीसी महानिदेशालय के सहायक निदेशक राजेश वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार ऑफिसर कैडेट बजरंगलाल जाट को थर्ड ऑफिसर रैंक प्रदान कर सहयोगी एनसीसी अधिकारी पद पर कमीशन दिया गया है। साथ ही रैंक सम्मानित करने के लिए 30 जुलाई को जयपुर में 3 राज. नेवल यूनिट के कमान अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बजरंगलाल जाट वर्तमान में शहीद मेजर जेम्स थॉमस राजकीय स्कूल में ऑफिसर कैडेट पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता पर परिजनों व मित्रों ने खुशी जताई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!