Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingरेलवे : महिला यात्रियों के लिए सहायक है 'मेरी सहेली', ताकि...

रेलवे : महिला यात्रियों के लिए सहायक है ‘मेरी सहेली’, ताकि सफर में नहीं हो परेशानी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सतर्क है। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गठित की गई ‘मेरी सहेली’ टीम त्वरित मदद कर सकेगी। यह टीम महिला यात्रियों से फीड बैक ले रही है, ताकि महिला यात्रियों को आपात स्थिति में त्वरित मदद मिल सके। इस टीम आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर स्तर की अधिकारी एवं महिला सिपाही शामिल है।

ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों के नाम और उनके नंबर इस टीम के पास आ जाते हैं। फिर इन नंबरों पर फोन कर मेरी सहेली उनसे फीड बैक लेती है। अगर कोई महिला यात्री किसी प्रकार की शिकायत करती है तो तुरंत ट्रेन में चल रहे स्क्वायड को सूचित किया जाता है। स्टेशन पर ट्रेन आने पर भी महिला यात्री से बात की जाती है।

देती है हेल्प लाइन नम्बर
आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ट्रेनों में जाकर फीड बैक ले रही है। साथ ही रेलवे की ओर से जारी हेल्प लाइन नम्बरों से अवगत कराती है।

कारगर है मेरी सहेली…

आरपीएफ की मेरी सहेली टीम कारगर है। इससे महिला यात्रियों को काफी मदद मिल रही है। अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए यह टीम तैयार की गई है।
केडी पटेल, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!