बीकानेर Abhayindia.com शाला दर्पण पोर्टल पर दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले विद्यालयों को भारी पड़ा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक एमआर बागडिय़ा ने प्रदेश के ऐसे 291 सरकारी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
इसमें बताया गया है कि दैनिक ऑनलाईन उपस्थिति मॉड्यूल की रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चला है कि प्रदेश के इतने विद्यालयों ने 1 से 13 जुलाई तक एक बार भी दिन की ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है, जो कि विभागीय अवहेलना और लापरवाही की श्रेणी में आती है। साथ ही पर्यवेक्षण में विफलता का भी द्योतक है। परियोजना निदेशक ने इस संबंध में 291स्कूल से औचित्यपूर्ण लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उक्त स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट परियोजना निदेशक को भेजनी होगी।















