बीकानेर Abhayindia.com भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर इस बार भी कोरोना का साया है। इसके चलते सोमवार को भगवान जगन्नाथ के रथ मंदिर से बाहर नहीं निकलेंगे।
मंदिर परिसर में भी परिक्रमा की परम्परा निभाई जाएगी। जेल रोड स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना होगी।पुजारी देवकिशन पांडे ने बताया सोमवार(12 जुलाई) को शाम 5:30 बजे पूजा अर्चना कर आरती की जाएगी।
भगवान जगन्नाथ को निज मंदिर से परिक्रमा करवा वापस वहीं पर विराजमान कर दिया जाएगा। इस बार भी भगवान जगन्नाथ के भोग लगाया जाएगा। मंदिर समिति से जुड़े घनश्याम लखानी के अनुसार पूरे मंदिर को सेनेटाइजर किया गया है।
तीनों रथों को भी सेनेटाइज्ड किया गया है। कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना पूरी तरह से की जाएगी। इस बार भी गीत साल की तरह रथ यात्रा सामूहिक रूप से बाहर नहीं निकलेगी।
















