Hometrendingरेलवे : चूरू स्टेशन पर शुरू हुई स्वचालित सीढिय़ां, मिलेगी यात्रियों को...

रेलवे : चूरू स्टेशन पर शुरू हुई स्वचालित सीढिय़ां, मिलेगी यात्रियों को राहत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के चूरू स्टेशन पर रविवार को स्वचालित सीढिय़ों (एस्के्लेटर)का शुभारंभ हुआ।

स्टेशन के एक नम्बर प्लेरटफार्म पर सांसद राहुल कास्वां ने फीता काट कर स्वचालित सीढिय़ोंं का शुभारम्भ किया। इस सुविधा का विशेष रुप से वृद्धजन एवं निशक्तजनो को राहत मिलेगी।

इस मौके पर राहुल कास्वां ने कहा कि बीकानेर मंडल पर पहले एनएसजी-5 लेवल के चूरू स्टेशन पर इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उन्होंने बताया कि 703 करोड़ रुपए की लागत से उनके संसदीय क्षेत्र के 701 किमी पर रेवाड़ी से लेकर सादुलपुर-चूरू तक रेल-विद्युतिकरण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही यह सेवा शुरू होने की संभावना है।

सांसद ने चूरू स्टेशन के विकास के लिए कोच डिस्प्ले सिस्टम एवं प्लेटफार्म -02 पर शेड का निर्माण करवाये जाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सांसद फण्ड से 20 लाख की लागत से चूरू की रेलवे कॉलोनी में बॉलीबॉल के दो कोर्ट बनाए जाने के प्रावधान पास कराए जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जेडआरयूसीसी सदस्य भंवर लाल शर्मा, जिला प्रमुख वंदना, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना, मंडल विद्युत अभियंता महेन्द्र सिंह मीणा, मंडल अभियांत्रिक अभियंता नीरज कुमार सहित रेलवे के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular