Hometrendingखेल : अर्जेंटीना ने 28 साल बाद चखा जीत का स्वाद, कोपा...

खेल : अर्जेंटीना ने 28 साल बाद चखा जीत का स्वाद, कोपा अमेरिका फुटबॉल कप के फाइनल में ब्राजील को एक गोल से हराया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

खेल डेस्क. Abhayindia.com कोपा अमेरिका फुटबॉल कप प्रतियोगिता का फानइल मुकाबला अर्जेंटीना ने एक गोल से जीत लिया।

मैच में विश्व के श्रेष्ठ फुटबॉल खिलाडिय़ों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। संघर्षपूर्ण मुकाबले में लियोनल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम ने फुटबॉल की सिरमोर ब्राजील को 1-0 गोल से हराया दिया। मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना पहली बार इस प्रतियोगिता में विजेता बनी है। टीम ने 28 साल पहले 1993में कोपा अमेरिका कप जीता था, इसके बाद से ही जीत के लिए तरस गई थी।

रियो दि जिनेरियो के मराकाना स्टेडियम में हुए कड़े मुकाबले में मैच के 22 वें मिनट में एंजल डि मारिया ने एकमात्र गोल दागा। इसके बाद ब्राजील जबर्दस्त जबावी हमले किए, स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, गोल उतारने के भरसक प्रयास भी किए लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के मैच में ब्राजील पूरी तरह से आक्रमक रही, लगातार हमले किए मगर गोल करने में सफल नहीं हुए।

रोमांच से भरपूर मैच में समर्थक एक टकी लगए बैठै रहे। हलांकि मैदान में क्षमता से बहुत कम दर्शकों को अनुमति दी गई थी, लेकिन दर्शकों में अपनी-अपनी टीमों के लिए उत्साह देखते ही बनता था।

चार बार पहुंची फाइनल…

1993 के बाद अर्जेंटीना की टीम चार बार कोपा अमेरिका के फाइनल और 1 बार वल्र्ड कप के फाइनल में पहुंची। मेस्सी का यह पहला बड़ा टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप/कोपा अमेरिका) कप भी रहा।

दूसरी ओर ब्राजील की टीम अब तक 9 बार कोपा अमेरिका जीत चुकी है। इस टीम ने पिछली बार 2019 में कोपा अमेरिका जीता था। फाइनल में दुनिया के दो श्रेष्ठ खिलाड़ी नेमार और मेस्सी आमने-सामने थे। मैच में अधिकांश समय में बॉल ब्राजील के खिलाडिय़ों के पास रही। इसके बावजूद गोल करने में कामयाब नहीं हुई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular