Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingउप चुनाव : चुनाव कार्यक्रम घोषित, 14 जुलाई को होगी जारी...

उप चुनाव : चुनाव कार्यक्रम घोषित, 14 जुलाई को होगी जारी होगी अधिसूचना जारी, मतदान 25 जुलाई को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन उप चुनावों के लिए 14 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी।

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए 14 जुलाई को लोक सूचना जारी की जाएगी एवं नाम निर्देशन पत्र 19 जुलाई को सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जुलाई को होगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 जुलाई अपरान्ह 3 बजे तक है, 22 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा।

उप चुनाव के लिए मतदान 25 जुलाई को सुबह 7:30 से शाम 5:30 तक होगा एवं मतगणना भी इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद शुरू हो जाएगी।

उप सरपंच के लिए चुनाव 26 जुलाई को…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि राज्य की 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच के रिक्त पदों एवं इन्ही ग्राम पंचायतों में उप सरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!