Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : राहुल गांधी के जन्मदिन पर अरुण व्यास ने जरुरतमंदों को...

बीकानेर : राहुल गांधी के जन्मदिन पर अरुण व्यास ने जरुरतमंदों को राशन रिलीफ किट का किया वितरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास द्वारा जरूरतमन्दों को स्थानीय बेसिक इंग्लिश स्कूल में “राशन रिलीफ किट” का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि राहुल गांधी की जनसेवा की सोच अनुरूप व युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा के निर्देशानुसार आमजन को सुखा राशन वितरण कर सहयोग किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना के कारण लोगों की आजीविका पर विपरीत असर पड़ा है. इसलिए हमारे द्वारा तैयार राशन रिलीफ किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, दलिया, सूजी, नमक, चाय पत्ती, मिर्च- मसाले, साबुन, पेस्ट इत्यादि रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों में बांटा जा रहा है. उक्त वितरण कार्यक्रम आगामी 5 दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। वितरण में योगेश बिस्सा, त्रियम्बक व्यास, नरनारायण स्वामी, मुरली किराडू, कैलाश सुथार, मो. हारून व अनिरुद्ध पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!