Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर क्राइम : मुकेश पुरोहित हत्‍याकांड में एक आरोपी रिमांड पर, दूसरा...

बीकानेर क्राइम : मुकेश पुरोहित हत्‍याकांड में एक आरोपी रिमांड पर, दूसरा राउंड अप, मुख्‍य आरोपी की तलाश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बज्‍जू थाना इलाके में युवक मुकेश पुरोहित की हत्‍या के मामले में एक आरोपी रिमांड पर है वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। इस मामले में मुख्‍य आरोपी जालम सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसे अरेस्‍ट करने के लिए उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

बज्‍जू थानाप्रभारी नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि इस मामले में आरोपी पप्‍पू नाई को रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पप्‍पू को पुलिस टीम गुजरात के गोधरा से दबोच कर यहां लाई थी। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरे एक अन्‍य आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। इस मामले में मुख्‍य आरोपी जालम सिंह और अल्‍लाबख्‍श की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि बज्जू तहसील में मुकेश पुरोहित नामक एक युवा पर गाड़ी चढ़ाकर उसे घायल कर दिया गया। जिसे गम्भीर हालत में पीबीएम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव लेने से इंकार कर दिया था। बाद में कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित अन्‍य लोगों की पुलिस के सा‍थ हुई वार्ता के बाद मामला शांत हो सका था।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!