Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरआवारा पशुओं का आतंक, एक व्‍यक्ति घायल, पांच घंटे बाद पहुंची टीम,...

आवारा पशुओं का आतंक, एक व्‍यक्ति घायल, पांच घंटे बाद पहुंची टीम, मौके पर विरोध

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर। बीकानेर के मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में आज सुबह आवारा पशु ने एक व्‍यक्ति को घायल कर दिया। इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने नगर निगम को इसकी सूचना देकर आवारा पशु को पकड कर ले जाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन निगम की टीम पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे नाराज स्‍थानीय लोगों ने मौके पर टीम का विरोध शुरू कर दिया।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि आज आवारा पशु की मार से क्षेत्र के निवासी जुगल हर्ष उर्फ फफला महाराज के हाथ व शरीर के अन्‍य जगह चोटें आ गई। इसके बाद लोगों ने हालांकि आवारा पशु को काबू कर लिया, लेकिन नगर निगम की टीम सूचना देने के पांच घंटे बाद शाम को पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान पार्षद सुधा आचार्य भी मौके पर मौजूद रही।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!