Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingबीकानेर : पैट्रोल के दामों में उछाल, विरोध प्रदर्शन में उतरी कांग्रेस,...

बीकानेर : पैट्रोल के दामों में उछाल, विरोध प्रदर्शन में उतरी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने जताया रोष, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पैट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। साथ ही महंगाई भी बढ़ती जा रही है।

Preview YouTube video बीकानेर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

पैट्रोल दामों में वृद्धि और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया।

बीकानेर में प्रदर्शन…

पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर बीकानेर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जस्सूसर गेट बाहर पैट्रोल पंप के आगे सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। आज पैट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जरुरत की वस्तुओं के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।

प्रदर्शन में अनिल कल्ला, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, जावेद पडि़हार, ताहिर हसन, अब्दुल वाहिद, सुनील गेधर, प्रफुल्ल हटीला, सहजाद भुट्टा, रफीक खान, वसीम, सुरेंद्र डोटासरा, मालचंद सारस्वत, भंवर लाल आचार्य, अब्दुल सत्तार, वसीम अब्बासी, जीतू जोशी, प्रदीप शर्मा, फरमान कोहरी, रवि पारीक सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular