Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मारपीट, दो लोगों के...

बीकानेर : बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मौके पर निरीक्षण करने गए निजी बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दो लोगों ने गाली-गलौच और मारपीट की। इसको लेकर बिजली कंपनी बीकेईएसएल की तरफ से गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराय गया है।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के सहायक अभियन्ता बुधवार दोपहर 12 बजे अपनी टीम के साथ गांव उदयरामर में बिजली सम्बंधी समस्या के समाधान के लिए मौके पर गए थे।

इस क्षेत्र में कम वोल्टेज की शिकायत मिली थी, लेकिन जब टीम मौके पर निरीक्षण कर रही थी, तभी सुभाष नामक व्यक्ति लाठी लेकर आ गया और गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगा। उसके साथ पप्पू नामक व्यक्ति भी आ गया और उसने भी सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की।

इसी दौरान वहां भीड़ एकत्र हो गई। सहायक अभियन्ता व टीम के अन्य सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। रिपोर्ट के अनुसार सुभाष व पप्पू ने जोधपुर डिस्कॉम की अनुबंधित कम्पनी बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। गंगाशहर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर रहे थे बिजली चोरी…

सहायक अभियन्ता के अनुसार आरोपित लोग बिजली के तारों पर केबिल डालकर सीधे बिजली चोरी कर रहे थे। बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए दोनों लोगों ने बिजली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मारपीट की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!