Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर : ताकि कोई भी मरीज नहीं रहे प्यासा, भीषण गर्मी के...

बीकानेर : ताकि कोई भी मरीज नहीं रहे प्यासा, भीषण गर्मी के दौर में पीबीएम के वार्डों में पहुंचा रहे पानी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भीषण गर्मी और महामारी का दौर। ऐसे हालातों ने आमजन को झकझौर दिया है।

इस स्थिति में पीबीएम में उपचाराधीन मरीजों के सामने पीने के पानी की समस्या नहीं आए इसी उद्देश्य से शहर के युवाओं ने पीबीएम के प्रत्येक वार्ड तक पीने का शुद्ध शीतल जल पहुंचाने की मन मेें ठानी।

सेवा का जज्बा लिए इन युवाओं की टीम ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के कई वार्डों में शीतल जल मरीजों को मुहैया कराया। युवाओं के उत्साह व सेवाभाव को देख मरीजों व उनके परिजनों ने सराहना की।

जल सेवा कार्य में मनोज किराड़ू, ऋषभ बिस्सा, अंकित व्यास, नंदकिशोर हर्ष, गणेश किराड़ू, दिनेश किराड़ू, अभिषेक शर्मा, अनन्त किराड़ू सहित युवा भागीदारी निभा रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!