Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : एक हजार जरुरतमंद परिवारों में वितरित करेंगे सूखा राशन, राजस्थान...

बीकानेर : एक हजार जरुरतमंद परिवारों में वितरित करेंगे सूखा राशन, राजस्थान युवा कांग्रेस की पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से कोई भूखा नहीं रहे की मुहिम चलाई जा रही है।

संगठन के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के अनुसार अब जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित किया जाएगा। कोरोना की इस विपदा में लोगों के रोजगार पर विपरीत असर पड़ा है जिससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नही है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से 18 दिनों से जनता रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों मे रोजाना 400 भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

अब एक हजार जरूरतमंद परिवारों में सूखा राशन का वितरण किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 200 राशन किट वितरण कर की जाएगी। वितरित की जाने वाली किट में मुख्य रूप से गेंहू का आटा, चावल, चना दाल,चीनी,दलिया,सूजी,मिर्ची,हल्दी,धाना व नमक इत्यादी होंगे। किट प्राप्ति के लिए 0151-3591911 नम्बरों अथवा टीम के नरनारायण स्वामी,गौरव व्यास, गुलशन शर्मा,गणेश किराडू व अनिरूद्ध पुरोहित से सम्पर्क किया जा सकता है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!