Friday, May 15, 2026
Hometrendingरेलवे : कोरोना का असर, रेलवे ने रद्द की आधा दर्जन ट्रेनें,...

रेलवे : कोरोना का असर, रेलवे ने रद्द की आधा दर्जन ट्रेनें, चार के कम किए फेरे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं।

कम यात्री भार के कारण उत्तर पश्चिमी रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनें रद्द की है, वहीं चार ट्रेनों के फेरे कम किए हैं। इसमें बीकानेर मंडल ट्रेनें एवं मंडल के क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल है।

यह ट्रेनें रहेगी रद्द

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या 04740, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 15 मई से, ट्रेन संख्या 04739 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 16 मई से, ट्रेन संख्या 04811 सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 19 मई से, ट्रेन संख्या 04812 दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर स्पेशल ट्रेन 19 मई से , ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 16 मई से, ट्रेन संख्या 04824, रेवाड़ी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 16 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।

इनके फेरे कम हुए…

ट्रेन संख्या 04727, श्रीगंगानगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15 मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, गुरु व शनिवार को संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04728, दिल्ली-श्रीगंगानगर स्पेशल 16 मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर बुध, शुक्र व रविवार को संचालित होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!