Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थान10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का शीघ्र बनेगा मास्टर प्लान

10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का शीघ्र बनेगा मास्टर प्लान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सचिवलाय में गांवों के मास्टर प्लान को लेकर पंचायती राज विभाग की बैठक ली। इसमें मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पंचायती राज विभाग राजस्व विभाग के साथ जमीन संबधी मामले और नगर नियोजन विभाग से साथ नियोजन संबंधी तकनीकी मामलों में समन्वय कर प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक आबादी वाले 120 गांवों के लिए शीघ्र मास्टर प्लान तैयार करें।

बैठक में पंचायती राज विभाग की शासन सचिव मंजू राजपाल ने बताया कि उक्त गांवों में आगामी 30 वर्ष की अवश्यकता के आधार पर कल्याणकारी योजनाओं पूरा करने के लिए सुनियोजित विकास के लिए स्थान व भूमि चिन्हित की जाएगी। प्रदेश में करीब 45 हजार राजस्व गांव हैं। मास्टर प्लान में हर गांव में मौजूद नदी, नाले, पहाड़, तालाब और आबादी क्षेत्र को चिन्हित कर गांव का नक्शा तैयार किया जाएगा। इस नक्शे में गांव में मौजूद सुविधाओं जैसे अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, पशु कल्याण केंद्र, कब्रिस्तान, श्मशान, बस अड्डा, बाजार तथा मंडी आदि को भी चिन्हित किया जाएगा।

बैठक में वीसी के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार, विशिष्ट शासन सचिव वित्त नरेश ठकराल, सैटलमेंट आयुक्त महेन्द्र पारेख, मुख्य नगर नियोजक आरके विजयवर्गीय,  निदेशक, पंचायती राज, डॉ. घनश्याम और अधीक्षण अभियंता मुकेश माहेश्वरी भी मौजूद रहे।

कोरोना : बीकानेर में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 501 मरीज…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!