Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मातृ शोक, डॉ.कल्ला...

बीकानेर : पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मातृ शोक, डॉ.कल्ला व भाटी ने जताई संवेदना

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की माता मदन कंवर का आज निधन हो गया। उन्होंने जस्सूसर गेट स्थित बरसलपुर हाउस में आज अंतिम सांस ली।

कल सुबह कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मदन कंवर के निधन की सूचना से देवीसिंह भाटी के समर्थकों में शोक की लहर दौड गई।

मंत्रियों ने जताया शोक

देवी सिंह भाटी की माता के निधन पर काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शोक जताया है। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की माताजी मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और भाटी तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!