










कोलकाता Abhayindia.com कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन के अभाव में आज लोगों की सांसें उखड़ रही है।
आक्सीजन की समस्या को देखते हुए कॉटन स्ट्रीट यंग ब्वॉयज क्लब ने एक सकारात्मक पहल करते करते हुए बड़ाबाजार के वार्ड 42 के रहने वाले लोगोंं के लिए सोमवार से निशुल्क ऑक्सीजन सेवा शुरू की है।

कॉटन स्ट्रीट यंग बॉयज क्लब व संजय जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रेरक सेवा शिविर का उदघाटन जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्ता ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी। इससे वार्ड के लोगों को अपरिहार्य परिस्थितियों में काफी राहत मिलेगी। संयोजक महेश शर्मा ने कहा कि कोरोना के चलते उपजी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस सेवा को शुरू करने का निर्णय किया।
ताकि वार्ड के लोगों को विशेष परिस्थिति में राहत प्रदान की जा सके। महेश शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों को इस कार्य में सहयोग देने के लिए अभार जताते हुए कहा कि सभी सदस्यों के दृढ़ निश्चय और साथ के बल पर ही इस योजना को साकार किया जा सका।
इस मौके पर समाजसेवी सुशील ओझा, संजय जैन, मनोज लुहारीवाला, डॉ. के. के. राय, प्रदीप शर्मा, उत्तम सोनकर, रमेश शुक्ला आदि ने संस्था के सेवा उद्देश्यों की सराहना की। सेवा शिविर में जय प्रकाश पाण्डेय, संजय सिंह, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, नवीन शर्मा, मो. जाकिर ,मुकेश भगत, गौरव रेखी, मुकेश केवट, श्याम कन्हैया सिंह, अशोक शाह आदि ने सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
रिपोर्ट : कोलकाता ब्यूरो सच्चिदानंद पारीक
















