Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिला अस्पताल में किया सेनेटाइजेशन...

बीकानेर : जिला अस्पताल में किया सेनेटाइजेशन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से राजकीय जिला अस्पताल में सेनेटाइजेशन किया गया।

प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सेनेटाइजर किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ सी.एल. सोनी, रेडियोग्राफी अधीक्षक राजेश्वर बिस्सा आदि मौजूद रहे।

व्यास के अनुसार जिला अस्पताल मे सैकड़ोंं मरीजो का आवागमन रहता है, आम आदमियों को संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है, यहां कोरोना की जांच भी होती है एंव कोरोना आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित है

अत: हॉस्पिटल के मुख्य गेट से लेकर अंदर सभी वार्डो को व कोरोना सेम्पलिंग परिसर सहित अधीक्षक रूम से लेकर सेटेलाइट के सभी चिकित्सकों के कमरों व ऑफिस इत्यादि को पूर्णतया सेनेटाइजेशन किया गया।

इस दौरान जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी, आर जे रोहित, अमन पंडित, आकाश तेजी, सचिन पंडित, अरूण चांवरिया व अजय जेदिया आदि शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!