Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर: कल तक पहुंच सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने रवाना किया...

बीकानेर: कल तक पहुंच सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने रवाना किया वाहन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के के लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं 45+ आयुवर्ग के लोगों के दूसरी डोज लगनी है, इसके लिए वैक्सीन कल तक बीकानेर पहुंच सकती है।

फिलहाल वैक्सीन की किल्लत हो ही है। आरसीएचओ राजेश गुप्ता के अनुसार वैक्सीजन लाने के लिए विभाग की तरफ से वाहन जयपुर रवाना किया जा चुका है। उम्मीद है कल तक वैक्सीन बीकानेर पहुंच जाएगी।

इसके बाद 18+ का टीकाकरण हो सकेगा। गुप्ता के अनुसार कल तक वैक्सीन आती है, तो उसके बाद भी लगाने के लिए व्यवस्था हो सकेगी। फिलहाल कल के लिए केन्द्र निर्धारित नहीं है। वैक्सीन आने के बाद ही टीकाकरण होगा। गौरतलब है कि इन दिनों 18+ आयुवर्ग के लोग वैक्सीन लगाने को लेकर उत्साहित है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!