Homeबीकानेरबीकानेर : एसडीएम ने सीज की तीन दुकानें

बीकानेर : एसडीएम ने सीज की तीन दुकानें

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बुधवार को जैसलमेर रोड की दो तथा पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान को अस्थाई रूप से सीज कर दिया।

एसडीएम वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक पवन भदौरिया ने पीबीएम अस्पताल के आसपास कोरोना एडवाइजरी की पालना की समीक्षा की। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित गुप्ता जनरल स्टोर के अलावा जैसलमेर रोड की नन्हा लोकेश टेलीकॉम तथा जय मां करणी कैंटीन को अस्थाई रूप से सीज कर दिया।

बीकानेर : प्रशासन की समझाइश पर माना कोरोना पॉजिटिव दूल्हा, स्थगित किया विवाह

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular