बीकानेर abhayindia.com बीते साल नवम्बर माह से फरार चल रहे अफीम तस्कर को पांचू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी नागौर के खिंवसर निवासी भीखाराम बिश्नोई बीते पांच माह से उक्त मामले में फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार नोखा थाने के तात्कालीन थानाधिकारी प्रेम कुमार ने बीते साल नवम्बर माह में 2 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ आरोपी चेतनराम के कब्जे से बरामद की थी, जबकि अरोपी भागीरथ फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देश पर गठित टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार की देखरेख में बनाई गई टीम ने नोखा थानाधिकारी नेमसिंह के निर्देश में कार्रवाई की। इसमें पांचू थाना पुलिस के विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीकूराम, वेदप्रकश, अन्नाराम, ओमप्रकाश की टीम ने आरोपी खिंवसर निवासी भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया है।















