Hometrendingबीकानेर: नोखा उप करागाह से पांच कैदी फरार, कल देर रात को...

बीकानेर: नोखा उप करागाह से पांच कैदी फरार, कल देर रात को खिड़की तोड़कर भागे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले की नोखा तहसील में उप कारागाह से पांच कैदी मंगलवार देर रात को फरार हो गए।

पुलिस की टीमे कैदियों की तलाश में जुटी है। नोखा थाने के सीआई अरविन्द कुमार के अनुसार कैदी मंगलवार मध्य रात्रि को खिड़की के रास्ते से फारार हो गए थे। सभी अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे थे। कैदियों के भागने की सूचना नोखा में मिलने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार भी पहुंच गए।

यह कैदी हुए फरार

नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन निवासी सलीम पुत्र कादर खान, पीलीबंगा निवासी मनदीप सिंह पुत्र हाकमसिंह और सुरेश कुमार पुत्र रमेश कुमार इसके अलावा सदलपुर हरियाणा निवासी अनिल पुत्र राजाराम ब्राह्मण और कुचौर-अगुणी जसरासर निवासी रतिराम पुत्र लिछुराम जाट रात में अंधेरा का फायदा उठाकर उप कारागाह की खिड़की तोड़कर भाग निकले।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular