Hometrendingकोरोना: बाहर से आने वाले यात्रियों की सूचनाएं करनी होगी पोर्टल पर...

कोरोना: बाहर से आने वाले यात्रियों की सूचनाएं करनी होगी पोर्टल पर अपलोड, गृह विभाग ने जारी किए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुरabhayindia.com कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए सरकार भरसक प्रयास में जुटी है। इसके बावजूद कोरोना मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में बढ़ता जा रहा है।

अब राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी में संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार व बढ़ते हुए प्रकोप की शृंखला को रोकने एवं नियंत्रण करने के उद्देश्य से राजस्थान में बाहर से आने वाले लोगों को राजस्थान सरकार की ओर से विकसित वेब पोर्टल पर सभी सूचनाएं अपलोड करनी होंगी।

गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि वेब पोर्टल पर आगमन से पूर्व वेब पोर्टल पर मांगी गई सभी सूचनाएं अपलोड करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया है राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों को राजस्थान में आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंम्भ करने के 72 घण्टे के अन्दर करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट इस पोर्टल पर सभी वांछित सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular