Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर: शिविर में ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 आवेदन...

बीकानेर: शिविर में ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 आवेदन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com विप्र फाउंडेशन बीकानेर की ओर से आज गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची में ईडब्ल्यूएस व मूलनिवासी प्रमाण पत्र के लिए नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया।

शिविर प्रभारी एडवोकेट सुखदेव व्यास ने बताया कि ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 व मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमे मौके पर प्रमाण पत्र जारी करने का प्रयास किया गया। शेष आवेदकों के दस्तावेज जमा किए गए है, जिनको आगामी दिनों में प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक,बीकानेर बार एशोसिएशन अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित,पूर्व अध्यक्ष अजय पुरोहित,विफा संस्थापक सदस्य परमानंद ओझा, कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित,विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत,नंदकिशोर गालरिया, रमेश जाजड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,लालचन्द उपाध्याय जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास आदि मौजूद रहे।

कल भी रहेगा…

विफा जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने कहा कि आवेदकों की संख्या और जागरूकता को देखते हुए यह शिविर दूसरे दिन कल भी निरन्तर जारी रहेगा और जिन आवेदकों के दस्तावेज जमा किए गए है उनको आगामी दिनों में दोनों प्रमाण पत्र प्रशानिक स्वीकृति के बाद जारी कर दिए जाएंगे।

विसंगतियां दूर हो…

इस मौके पर विफ के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित ने ईडब्ल्यूएस में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को अवगत करवाया। इस पर कल्ला ने आश्वासन देते हुए कहा कि निश्चित रूप आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए विप्र पदाधिकारियों का आभार जताया।

यह रहे मौजूद…

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता पारीक ,प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य,जिला महामंत्री अनुराधा आचार्य,मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य,देहात अध्यक्ष सीमा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप,सीमा पारीक सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने भी भागीदारी निभाई।

वहीं युवा उपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, महामंत्री जितेंद्र भादाणी, योगेश बिस्सा,गोविंद चूरा,नारायण पारीक,लोकेश माहर, विजय ओझा,मयंक शर्मा,प्रियांशु शर्मा,नरेश शाकद्वीपीय, संजय पाइवाल,पवन पाइवाल,सोहन सिंह राजपुरोहित,गौरव स्वामी,मनोज पारीक,सुभाष पुरोहित, रवि पुरोहित, वसुनन्दन पुरोहित, वीरेंद्र,घनश्याम ओझा,राजीव जोशी, हरीश ओझा,नारायण ओझा,गिरधर जोशी,सुभाष पुरोहित,केसी ओझा सहित कार्यकर्ताता शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!