Thursday, May 15, 2025
Hometrendingबीकानेर: सम्मान की राशि से पीबीएम में भेंट की व्हीलचेयर, फोटोग्राफर गुप्ता...

बीकानेर: सम्मान की राशि से पीबीएम में भेंट की व्हीलचेयर, फोटोग्राफर गुप्ता की पहल…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ने सम्मान की राशि से पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में एक व्हीलचेयर भेंट की है।

फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता को हाल ही में बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फोटो पत्रकारिता वर्ष 2020- 21 का मदन गोपाल बिस्सा पुरस्कार प्रदान किया गया था। पुरस्कार स्वरूप गुप्ता को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह के साथ ५१०० रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई थी। गुप्ता ने इस राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी ओर से कुछ सहयोग राशि मिलाकर एक व्हीलचेयर पीबीएम के ईएनटी विभाग में डॉ.गौरव गुप्ता और उनकी टीम को भेंट की है।

…तब मिली प्रेरणा

दिनेश गुप्ता ने बताया वे पिछले दिनों पीबीएम के ईएनटी अस्पताल में एक बच्ची को उपचार के लिए ले गए थे, लेकिन उन्होंने पाया कि वहां पर व्हीलचेयर नहीं होने से परेशानी हुई। इसे दिन से गुप्ता ने मन में संकल्प लिया कि उन्हें व्हीलचेयर भेंट करनी है। उसी संकल्प को गुप्ता ने मौका आने पर अपनी सम्मान राशि के उपयोग से सेवा भाव दिखाते हुए एक मिसाल कायम की है।

यह रहे मौजूद…

इस अवसर पर राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, हेमंत सोनी, मनीष पारीक, ओम प्रकाश पुरी, गिरिराज भादानी, जयदीप सिंह जावा आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular