Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिला योजना समिति के चुनाव के संबंध में भाजपा पार्षदों...

बीकानेर : जिला योजना समिति के चुनाव के संबंध में भाजपा पार्षदों की बैठक हुई आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com सोमवार को जिला आयोजन समिति के चुनाव जिला परिषद बीकानेर में आयोजित होने हैं। इस समिति में जिला परिषद से 13 ग्रामीण सदस्य तथा नगर निगम बीकानेर, नगर पालिका नोखा, नगरपालिका देशनोक एवं नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ से 7 शहरी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय 11:00 से 12:00 बजे तक रखा गया है। नामांकन पत्र वापस लेने का समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक है। जिसके बाद दोपहर 3:00 बजे मतदान शुरू होगा जो कि 5:00 बजे तक जारी रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी की जाएगी।

जिला योजना समिति के चुनाव के संबंध में बीकानेर नगर निगम से भाजपा एवं भाजपा समर्थित पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। सभी भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति से एक राय होकर 4 नाम तय किये तथा नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ से 1 नगर पालिका देशनोक से 1 एवं नगर पालिका नोखा से 1 सदस्य का नाम प्रस्तावित किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में महापौर निवास पर आयोजित इस बैठक में कल होने वाले चुनाव की रणनीति तैयार की गई।

नगर निगम बीकानेर से सुधा आचार्य, पुनीत शर्मा,  हसन अली टाक,  राजेश कच्छावा, नगर पालिका डूंगरगढ़ से  अरुण पारीक, नगर पालिका नोखा से आरती संचेती, नगर पालिका देशनोक से नथमल सुराणा भाजपा की तरफ से प्रत्याशी होंगे। बैठक के दौरान महापौर सुशीला कंवर तथा भाजपा एवं भाजपा समर्थित सभी पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!