









बीकानेर abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा पांचवी के 2 विद्यार्थियों मधुश्री पारीक एवं आर्यन का 9 से 11 वर्ष तक की आयु वर्ग में 58वीं नेशनल रोलर स्पोर्टस चैंपियनशिप के लिए राजस्थान स्टेट टीम में चयन हुआ है। इसका आयोजन दिनांक 30 मार्च से 11 अप्रैल तक मोहाली चंडीगढ़ में किया जाएगा।
इस चयन प्रक्रिया में 380 प्रतिभागियों ने भाग लिया था इसमें से आरएसवी के इन 2 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रतिभा गीता सिद्ध की है। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल के सीएमडी सुभाष स्वामी ने इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं आर्शीवाद प्रदान किया है तथा उनकी सफलता की कामना की।
















