









बीकानेर abhayindia.com महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें हुई शतरंज प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिमागी घोड़े दौड़ाएं। वहीं व्यापार उद्योग मंडल की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शतरंज में विजेता रही प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर व्यापार उद्योग मंडल ने महिला विंग की घोषणा की। महिला उद्यमियों को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई।
मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को महिला विंग बनाने की घोषणा के साथ ही महिला उद्यमियों को मंडल के मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में सदस्यता भी दिलायी गई है। राठौड़ ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है इसके लिए उन्होंने महिला उद्यमियों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को तैयार कर महिला विंग से जोड़े।

यह बनी विजेता…
महिला शतरंज प्रतियोगिता में 14 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में उषा, दिव्यांशी,कीर्ति स्वामी विजेता रही। वहीं जूनियर वर्ग में इशा हर्ष, दीपिका सांखला,योगिता शर्मा विजेता रही।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही 6 महिला उद्यमियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा तोमर,ज्योति जुनेजा,रितु गौड़, तबस्सुम शम्मा, प्रीति सोनावत, अंकिता माथुर ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली।
इनकी रही भागीदारी…
कार्यक्रम मे शंकरलाल हर्ष, महेश शर्मा,अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़,नरपत सेठिया, अनिल सोनी (झूमर सा) हेतराम गौड़, मनोज सोलंकी, सोनूराज आसुदानी, मक्खन लाल अग्रवाल, नारायण सिंह भाटी, विपिन मुसरफ महेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

















