Hometrendingबीकानेर: महिला दिवस पर सुमन स्वामी बनेगी एक दिन की मानद कुलपति,...

बीकानेर: महिला दिवस पर सुमन स्वामी बनेगी एक दिन की मानद कुलपति, एमजीएसयू की पहल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में कुलपति पदक हासिल करने वाली सुमन स्वामी कल महिला दिवस पर एक दिन के लिए मानद कुलपति के रूप में कार्य करेगी।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से नवाचार करते हुए परीक्षा 2018 में कुलपति पदक प़ाप्त करने वाली छात्रा सुमन स्वामी को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को एक दिन का मानद रुप से कुलपति बनाने की घोषणा की।

कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह के अनुसार 08 मार्च को सुबह विश्वविद्यालय अतिथि गृह से कुलपति को आवंटित विश्वविद्यालय वाहन से कुलपति सचिवालय आएगी। कार्यग़हण के बाद प्रेसवार्ता, विभागों,अनुभागों का निरीक्षण, शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के साथ बैठक करेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular