







बीकानेरAbhayindia.comडॉ.करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की प्रतिस्पर्धा में आज सीनियर व जूनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में तीरंदाजों ने दमखम दिखाया।
इस दौरान द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था एमएम खेल मैदान के खिलाडिय़ों ने उम्दा प्रदर्शन किया। कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में राजेश बिश्नोई ने सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर रजत पदक एवं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में पवन घाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक, वहीं जूनियर रिकर्व वर्ग में रामपाल चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने सभी खिलाडिय़ों की हौंसलाफजाई करते हुए बधाई दी। वहीं संस्था के सीनियर खिलाड़ी अनिल,रामनिवास चौधरी, दिनेश, भुनेश्वर, यशवर्धन पुरोहित, आशीष आचार्य, आशीष सुथार व कमल गोयल ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई की और आगे होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी।
यह सभी खिलाड़ी पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। संस्था सचिव राहुल व्यास ने बताया कि इन खिलाडिय़ों के लिए अलग से शिविर लगाया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि यह होनहार बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके।



