Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर: उद्यमी जुगल राठी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 7...

बीकानेर: उद्यमी जुगल राठी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 7 लाख…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उद्यमी जुगल राठी ने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में राम मंदिर निर्माण के लिए 7 लाख रुपए भेंट किए है।

राठी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण हमारे नए भारत के अभ्युदय व एकीकरण का प्रतीक है। राठी के प्रयास से अन्य भामाशाहों ने भी मन्दिर निर्माण के लिए अपना आर्थिक योगदान किया है।

संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत संघ चालक टेकचंद, बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गा सिंह को राशि के चेक समर्पित किए। प्रशान्त व दुर्गा सिंह ने राम कार्य में सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर भाजपा के सत्यप्रकाश आचार्य, उद्योगपति द्वारका प्रसाद पच्चीसिया,बाबूलाल मोहता, ओम करनाणी, गोपिकिशन पेड़ीवाल, किशन लोहिया, संघ के तरुण, दुष्यन्त, बजरंग दल के महेन्द्र शेखावत व विक्रम सिंह मौजूद रहे।

इन्होंने किया सहयोग…

मंदिर निर्माण में जुगल राठी ने 7 लाख, बाबूलाल मोहता 1लाख,
शशिमोहन मूंंधड़ा 1 लाख, महेंद्र गट्टाणी 1लाख,ओमप्रकाश करनानी 1लाख, द्वारका प्रसाद पचीसिया 1 लाख, श्रीराम सिंघी 1 लाख, तोलाराम पेडि़वाल 1 लाख, मदनमोहन चांडक 1 लाख, हरिमोहन मूंधड़ा 1 लाख, महेश कोठारी 1लाख, दाऊ कोठारी 1 लाख, बजरंग सारडा 51 हजार, श्री प्रीति क्लब 51 हजार जयनारायण डागा ने 21 हजार का आर्थिक सहयोग किया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!