Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखेल: बॉडी बिल्डर अविनाश का सुयश, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित...

खेल: बॉडी बिल्डर अविनाश का सुयश, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आायोजित की गई। इसमें बीकानेर की मरूधर जिम के अविनाश व्यास ने चौथा स्थान प्राप्त कर बीकानेर का मान बढ़ाया।

उसके बीकानेर पहुंचने पर वरिष्ठ बॉडी बिल्डर्स व खेल प्रेमियों ने मिठाई खिलाकर एंव मालाएं पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अवसर पर अविनाश के प्रशिक्षक अरुण व्यास ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अलग-अलग भार वर्गो के आधार पर होती है, लेकिन क्लासिक प्रतियोगिता में एक ही भार वर्ग में सभी खिलाड़ी को एक साथ खेलकर अपनी योग्यता साबित करनी होती है।

कुल अभ्यर्थियों में से श्रेष्ठ पांच का चयन कर उन्हें रेंक प्रदान की जाती है, अपने से अधिक भार वर्ग से अधिक के खिलाड़ी को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल करना बहुत ही बड़ी बात होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ बॉडी बिल्डर विक्रम व्यास, चंचल खत्री,मुरली किराडू, वीरेंद्र सारस्वत,राजा जोशी,मुकेश भद्रवाल, इब्राहिम अली, नीरज रहेजा,कृष्णकांत वाल्मीकि,आशुतोष स्वामी खेलप्रेमी भवानी आसेरी, विकास चांवरिया, ललित जेदिया,प्रवीण पुरोहित, रणविजय बोहरा, पुरुषोत्तम रंगा, हरीश सोनी व अनिरुद्ध पुरोहित आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!