बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान स्टूडेंट्स पैरा मेडिकल एसोसिएशन ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर निजी अस्पतालों में कार्यरत अनाधिकृत पैरा मेडिकोज को हटाने की मांग उठाई है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जतन कुमार गुर्जर के अनुसार राजस्थान में निजी अस्पतालों, लैब में बिना डिप्लोमा धारी पैरा मेडिकोज कार्य कर रहे हैं, जबकि पैरा मेडिकल कौंसिल ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, इसके अनुसार बिना राजस्थान पैरामेडिकल कौंसिल से बिना पंजीकरण के कोई भी पैरामेडिकल प्रोफेशनल पैरामेडिकोज के बतौर कार्य करने के लिए सक्षम नहीं होगा।
गुर्जर का आरोप है कि प्रदेश में कई ऐसे अस्पताल है जहां पर अनाधिकृत पैरा मेडिकोज कार्यरत है। संगठन के अनुसार निजी व राजकीय चिकित्सा संस्थनों में कार्यरत पैरा मेडिकोज का पंजीकरण राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसलिंग होना अनिवार्य है।
जो भी पैरा मेडिकोज निजी या राजकीय संस्थानों में कार्यरत है और अपना पंजीकरण काउंसलिंग में नहीं कराया है, या पंजीकृत नहीं है, वह पूर्णतया अनाध्किृत व गैर-कानूनी है। संगठन ने इस संबंध में संभागीय आयुक्त के नाम एक ज्ञापन देकर ऐसे लोगों पर पांच दिनों में कार्रवाई करने की मांग की है।
यह हुए शामिल…
प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष जनत कुमार ङ्क्षसह, प्रवीण कुमार, मनोज व्यास, विकास मोदी, सहदेव कुमावत, शिल्पा शर्मा, विनीत पुरोहित, ललित, नवीन, शिवप्रताप, इरफान आदि शामिल हुए।
















