Wednesday, May 27, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान में सरकार गिराने का खेल फिर से शुरू होने वाला है,...

राजस्थान में सरकार गिराने का खेल फिर से शुरू होने वाला है, सीएम गहलोत ने कहा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सियासी तपिश का दौर एक बार फिर से तेज हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने का खेल फिर से शुरू होने वाला है।

गहलोत ने सिरोही के शिवगंज में नवनिर्मित कांग्रेस भवन के उद्घाटन के दौरान वर्चुअल रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीएम गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो घटनाक्रम हुआ उस पूरे घटनाक्रम के अजय माकन गवाह रहे हैं। वे 34 दिन तक होटल में हमारे विधायकों के साथ थे। उन्होंने कहा कि अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अविनाश पांडे यहां आकर बैठ गए। उन्होंने हमारे नेताओं को बर्खास्त करने का सही फैसला किया। तब जाकर कहीं सरकार बची। पूरे राजस्थान की जनता चाहती थी कि सरकार नहीं गिरनी चाहिए।

बीकानेर : रात में स्वीकार किये आर्डर डोमीनोज पर दर्ज किया जा रहा है मुकदमा

बीकानेर : डॉ कल्ला ने सुने आमजन के अभाव अभियोग, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!