बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के योगी प्रहलाद नाथ विज्ञानी महाराज ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार्य भेंट की।
इस दौरान योगी प्रहलाद नाथ ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीकानेर आने का न्यौता भी दिया। प्रहलादनाथ के अनुसार बीकानेर में अगामी दिनों में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर योगी आदित्य नाथ से चर्चा की। साथ ही गुरु उत्तम विवेकनाथ आश्रम ओर गोरक्ष नाथ के मंदिर का उद्घाटन होगा, जिसमे योगी आदित्यनाथ का आगमन बीकानेर होगा।
गौरतलब है कि योगी प्रहलाद नाथ के निमंत्रण पर ही वर्ष 2018 में योगी आदित्यनाथ बीकानेर आए थे। आगामी समय मे भी बीकानेर में एक धार्मिक आयोजन होगा। यह जानकारी गुरु विवेक संस्थान के सुशील ओर मीडिया प्रभारी निरंजन बिस्सा ने दी।