








बीकानेर Abhayindia.com नया शहर थाने में आने वाले परिवादियों एवं स्टफ को पेयजल की सुविधा मिले, इसके लिए थाना परिसर में नवनिर्मित जल मंदिर का लोकार्पण पुलिस अधीक्ष प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने किया। इस मौके पर रोट्रेकट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि जल मंदिर का निर्माण भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला के आर्थिक सहयोग से कराया गया। राजेन्द्र सांखला ने अपने जन्म दिन पर अपनी कर्म भूमि पर जल मंदिर का निर्माण करवाकर जन्मदिन को अलग अंदाज में मनाया।
पुलिस निरीक्षक नया शहर फूल चंद शर्मा एवं प्रकल्प संयोजक कमल राठी ने बताया सबसे व्यस्ततम इलाका नया शहर थाना क्षेत्र है। गंगाशहर से पूगल रोड, मुक्तप्रसाद कॉलोनी, डूडी पेट्रोल पम्प आदी स्थानो को जोडऩे के लिए मुख्य मार्ग में आमजन की सुविधा के लिए जल मंदिर(पक्की प्याऊ) 12000 लीटर भूमिगत जलहोद का निर्माण रोट्रेकट क्लब की प्रेरणा से करवाया गया है।
इस मौके पर सीओ सिटी सुभाष शर्मा, रोटेरियन राजेश चूरा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के निर्वाचित प्रांत पाल शशिमोहन मूंधड़ा अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष विनोद दम्मानी, सचिव सुनील सारड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय छिपा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, सुरेंद्र जोशी, विनय हर्ष, गौरव चौधरी, निपुण राठी, मेहुल पुरोहित, नितेश स्वामी, दिनेश चांडक, भंवर सिंह मकोड़ी आदि मौजूद रहे।





