Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, आज इस फैक्‍ट्री का...

बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, आज इस फैक्‍ट्री का लगाया नंबर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नोखा/बीकानेर Abhayindia.com कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बुधवार को नोखा के रीको क्षेत्र में अग्रवाल भुजिया फेक्ट्री पर छापेमारी कर भुजिया की गुणवत्ता के लिए सैम्पल लेकर कार्रवाई की हैं।

जांच के दौरान अनेक अनियमितता देखने को मिली, जिसमें भुजिया बनाने में चावल के मिलावट की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि मौके से सात सैंपल लिए गए हैं। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंदगी से भरी फैक्ट्री को जल्दी साफ करने के निर्देश देते हुए व्यवस्था सुधारने की नसीहत भी दी। उन्‍होंने फैक्ट्री संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले अम्बेडकर सर्किल स्थित नामी दुकान वर्षा ऋतु पर भी कार्यवाही करते हुए खराब माल को नष्ट करवाकर दुकान संचालक पर कार्यवाई की गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!